निर्भया मामला : दोषियों को फांसी दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2020 5:44 PM
नयी दिल्ली : निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में चार दोषियों को फांसी दिलाने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल कर दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज पांच फरवरी को कहा कि निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले के सभी दोषियों को एक साथ फांसी दी जाये, ना […]
नयी दिल्ली : निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में चार दोषियों को फांसी दिलाने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल कर दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज पांच फरवरी को कहा कि निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले के सभी दोषियों को एक साथ फांसी दी जाये, ना कि अलग-अलग. केंद्र सरकार ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.
अदालत ने 2017 में उच्चतम न्यायालय द्वारा दोषियों की अपील खारिज किए जाने के बाद डेथ वारंट जारी करवाने के लिए कदम नहीं उठाने पर संबंधित प्राधिकारों को जिम्मेदार ठहराया.
निचली अदालत ने 31 जनवरी को मामले में चारों दोषियों – मुकेश कुमार सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय कुमार शर्मा (26) और अक्षय कुमार (31) की फांसी पर ‘‘अगले आदेश तक’ रोक लगा दी थी. फिलहाल, चारों दोषी तिहाड़ जेल में हैं .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










