भजनपुरा इमारत हादसा : इमारत के मालिकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली : दिल्ली के भजनपुरा में शनिवार को एक निर्माणाधीन इमारत ढह जाने के कारण चार स्कूली छात्रों समेत पांच लोगों की मौत होने के मामले में पुलिस ने इमारत के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी शंकर कश्यप पिछले तीन-चार साल से बिल्डिंग में ट्यूशन सेंटर चला रहा था. निर्माणाधीन भवन की […]
नयी दिल्ली : दिल्ली के भजनपुरा में शनिवार को एक निर्माणाधीन इमारत ढह जाने के कारण चार स्कूली छात्रों समेत पांच लोगों की मौत होने के मामले में पुलिस ने इमारत के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी शंकर कश्यप पिछले तीन-चार साल से बिल्डिंग में ट्यूशन सेंटर चला रहा था. निर्माणाधीन भवन की दो मंजिलों के ढहने से चार नाबालिग छात्रों सहित पांच लोगों की मौत हो गई. पांचों मृतकों में इमारत के मालिक का भाई उमेश कश्यप भी शामिल है.
अधिकारियों ने बताया कि इमारत में कोचिंग सेंटर चल रहा था और करीब 30 छात्र पढ़ रहे थे. इमारत की ऊपरी दो मंजिल ढह गयी और मलबे में कई लोग फंस गए. उन्होंने बताया कि इमारत की चौथी मंजिल निर्माणाधीन थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




