उपराष्ट्रपति नायडू ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2020 8:18 PM
नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनायें देते हुये नागरिकों से देश के विकास में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया है. उपराष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार नायडू ने अपने संदेश में कहा, मैं गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के […]
नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनायें देते हुये नागरिकों से देश के विकास में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया है.
उपराष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार नायडू ने अपने संदेश में कहा, मैं गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हमारा संविधान 1950 में इसी ऐतिहासिक दिन लागू हुआ था. उन्होंने इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की.
नायडू ने कहा, हमारा संविधान एक पवित्र दस्तावेज है जो हमारे मार्गदर्शक और नैतिक दिग्दर्शक के रूप में कार्य करता है. आइए, आज हम संविधान और स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व एवं सभी के लिए न्याय के पोषित आदर्श जो इस महान राष्ट्र के निर्माण का आधार बने, के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराएं.
भारत अपने गणतंत्र की स्थापना की 71वी सालगिरह मना रहा है. उपराष्ट्रपति ने देशवासियों से संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लेने की भी अपील की.
उन्होंने आह्वान किया, आज जब भारत निरंतर प्रगति कर रहा है और सामयिक विश्व में पहले से अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, आइए, एक बार फिर हम दृढ़तापूर्वक यह संकल्प करते हैं कि एक राष्ट्र के रूप में हम उभरती हुए चुनौतियों का मिलकर सामना करने और अपनी विकास यात्रा में आगे बढ़ने के लिए संगठित बने रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










