पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना का जवान, एसपीओ शहीद

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद खरियू में एक […]
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद खरियू में एक तलाशी अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी की. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में विशेष पुलिस अधिकारी शाहबाज अहमद मौके पर ही शहीद हो गये और सेना का एक जवान घायल हो गया. बाद में जवान की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




