ePaper

हिंद महासागर क्षेत्र की निगरानी के लिए दक्षिण भारत में भी सुखोई तैनात, अधिक मजबूत हुई समुद्री सीमा

Updated at : 20 Jan 2020 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
हिंद महासागर क्षेत्र की निगरानी के लिए दक्षिण भारत में भी सुखोई तैनात, अधिक मजबूत हुई समुद्री सीमा

तंजावुर: दक्षिण भारत में अत्याधुनिक युद्धक विमान सुखोई-30 एमकेआई का पहला स्क्वाड्रन सोमवार को यहां वायुसेना स्टेशन पर तैनात किया गया. इस लड़ाकू विमान को अपडेट किया गया है और यह ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें भी ले जाने में सक्षम है. वायु रक्षा क्षमता में होगी बढ़ोत्तरी एक रक्षा विज्ञप्ति के अनुसार इस नए स्क्वाड्रन […]

विज्ञापन

तंजावुर: दक्षिण भारत में अत्याधुनिक युद्धक विमान सुखोई-30 एमकेआई का पहला स्क्वाड्रन सोमवार को यहां वायुसेना स्टेशन पर तैनात किया गया. इस लड़ाकू विमान को अपडेट किया गया है और यह ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें भी ले जाने में सक्षम है.

वायु रक्षा क्षमता में होगी बढ़ोत्तरी

एक रक्षा विज्ञप्ति के अनुसार इस नए स्क्वाड्रन से भारतीय वायुसेना की वायु रक्षा क्षमता बढ़ेगी और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी सुनिश्चित हो सकेगी. इस मौके पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत, वायु सेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया सहित अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद थे. आधुनिक तकनीकों से लैस यह विमान सभी मौसम में वृहद भूमिका निभाने में सक्षम है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola