ePaper

केंद्र शाषित प्रदेश लद्दाख में ‘चादर ट्रेक'' के दौरान फंसे 107 ट्रेकर्स को वायुसेना ने बचाया

Updated at : 17 Jan 2020 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्र शाषित प्रदेश लद्दाख में ‘चादर ट्रेक'' के दौरान फंसे 107 ट्रेकर्स  को वायुसेना ने बचाया

नयी दिल्लीः केंद्र शाषित प्रदेश लद्दाख में ‘चादर ट्रेक’ के दौरान फंसे 107 लोगों को बचाने में मदद की, बचाये गये लोगो में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी. भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने लद्दाख के नवगठित नागरिक प्रशासन, सेना की इकाइयों और स्थानीय आपदा राहत टीमों के साथ […]

विज्ञापन
नयी दिल्लीः केंद्र शाषित प्रदेश लद्दाख में ‘चादर ट्रेक’ के दौरान फंसे 107 लोगों को बचाने में मदद की, बचाये गये लोगो में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी. भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने लद्दाख के नवगठित नागरिक प्रशासन, सेना की इकाइयों और स्थानीय आपदा राहत टीमों के साथ किए गए बचाव अभियान के बारे में ट्वीट किया.
भारतीय वायु सेना ने ट्वीट किया कि भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने आज दोपहर फंसे अन्य ट्रेकर्स के साथ 9 विदेशी नागरिकों (02 फ्रांसीसी और 07 चीनी) को सफलतापूर्वक हवाईमार्ग से निकाला गया. लद्दाख की एक बीमार महिला यात्री को वायुसेना के चिकित्सा कर्मियों द्वारा जमीन पर और उड़ान के दौरान आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई.
भारतीय वायु सेना ने अपने बयान में कहा कि इसके हेलीकॉप्टरों ने पिछले दो दिनों में 107 लोगों बचाया है. बयान में कहा गया कि भारतीय वायु सेना बचाव अभियान तब तक जारी रखेगा जब तक कि सभी फंसे हुए ट्रेकर्स, गाइड और पोर्टर्स को सुरक्षित बाहर नहीं निकाल दिया जाता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola