निर्भया : दोषियों की निर्धारित सजा पर स्थिति रिपोर्ट दायर करने का तिहाड़ अधिकारियों को निर्देश

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में चार दोषियों की निर्धारित फांसी पर शुक्रवार तक उचित स्थिति रिपोर्ट दायर करने का तिहाड़ जेल अधिकारियों को निर्देश दिया. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा ने यह निर्देश दिया. इससे पहले, जेल अधिकारियों ने अदालत से कहा […]
नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में चार दोषियों की निर्धारित फांसी पर शुक्रवार तक उचित स्थिति रिपोर्ट दायर करने का तिहाड़ जेल अधिकारियों को निर्देश दिया. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा ने यह निर्देश दिया.
इससे पहले, जेल अधिकारियों ने अदालत से कहा कि उन्होंने दोषियों की लंबित याचिकाओं के मद्देनजर 22 जनवरी को निर्धारित फांसी के संबंध में दिल्ली सरकार को पत्र लिखा है. अदालत निर्भया मामले के चार दोषियों में से एक मुकेश कुमार सिंह की याचिका पर सुनवाई कर रही थी. मुकेश ने अनुरोध किया है कि उसकी दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित है और इस आधार पर उसकी फांसी की तारीख स्थगित कर दी जाये. मुकेश की ओर से पेश वकील ने अदालत से कहा कि बाद के घटनाक्रम के कारण जरूरी है कि मौत के वारंट को रद्द कर दिया जाये.
इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने सात जनवरी को जारी मौत के वारंट को रद्द करने के अनुरोध वाली उसकी याचिका पर गौर करने से इनकार कर दिया और निचली अदालत जाने को कहा. इसके बाद मुकेश के वकील ने सुनवाई के लिए अदालत का रुख किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




