सबरीमाला मामले में रिव्यू पिटीशन पर नहीं, इस मुद्दे पर हो रही है सुनवाई...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2020 12:48 PM
नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने केरल के सबरीमाला मंदिर समेत धार्मिक स्थलों पर और विभिन्न धर्मों में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव संबंधी याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई आरंभ की. प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अगुवाई वाली नौ न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि वह सबरीमाला मामले में पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई नहीं कर रही […]
नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने केरल के सबरीमाला मंदिर समेत धार्मिक स्थलों पर और विभिन्न धर्मों में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव संबंधी याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई आरंभ की. प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अगुवाई वाली नौ न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि वह सबरीमाला मामले में पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई नहीं कर रही है.
पीठ ने कहा, ‘‘हम सबरीमाला मामले की पुनर्विचार याचिकाओं की सुनवाई नहीं कर रहे. हम पांच न्यायाधीशों की पीठ द्वारा पहले भेजे गए मुद्दों पर विचार कर रहे हैं.’ न्यायालय ने 14 नवंबर को एक वृहद पीठ को कहा था कि वह मस्जिदों समेत सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश समेत विभिन्न धार्मिक मामलों और दाऊदी बोहरा समुदाय में महिलाओं के खतने की प्रथा पर फिर से विचार करे.
हालांकि पांच सदस्यीय पीठ ने धार्मिक मामलों को वृहद पीठ को सौंपने का फैसला सर्वसम्मति से लिया था लेकिन उसने केरल के सबरीमाला मंदिर में सभी आयुवर्ग की महिलाओं को प्रवेश देने के शीर्ष अदालत के सितबंर 2018 के फैसले पर पुनर्विचार का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर 3:2 के बहुमत से फैसला सुनाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










