जेएनयू ने परिसर में हमले की जांच के लिए पैनल का गठन किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्लीः जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति एम. जगदीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि पांच जनवरी को परिसर में हुए हमले में सुरक्षा चूक की जांच और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुझाव हासिल करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है. कुमार ने कहा कि अगर सुरक्षा […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति एम. जगदीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि पांच जनवरी को परिसर में हुए हमले में सुरक्षा चूक की जांच और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुझाव हासिल करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है. कुमार ने कहा कि अगर सुरक्षा में कोई चूक हुई है तो समिति उसकी जांच करेगी.
गौरतलब है कि जेएनयू परिसर में रविवार कुछ नकाबपोशों ने परिसर में प्रवेश कर छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला कर दिया था. बाद में प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा था. इसमें जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित कम से कम 35 लोग घायल हो गए थे. घटना की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है. इश मामले में अबतक एख भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










