ePaper

ईरान की संसद ने सभी अमेरिकी बलों को ‘आतंकवादी'' घोषित किया

Updated at : 07 Jan 2020 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
ईरान की संसद ने सभी अमेरिकी बलों को ‘आतंकवादी'' घोषित किया

तेहरानः ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव इस वक्त चरम पर है. अमेरिका और ईरान के शीर्ष नेता एक-दूसरे के खिलाफ इस वक्त बहुत सख्त बयानबाजी कर रहे हैं. इशी बीच ईरान की संसद ने मंगलवार को एक विधेयक पारित कर सभी अमेरिकी बलों को ‘‘आतंकवादी” घोषित किया. जनरल कासिम सुलेमानी के बगदाद में […]

विज्ञापन
तेहरानः ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव इस वक्त चरम पर है. अमेरिका और ईरान के शीर्ष नेता एक-दूसरे के खिलाफ इस वक्त बहुत सख्त बयानबाजी कर रहे हैं. इशी बीच ईरान की संसद ने मंगलवार को एक विधेयक पारित कर सभी अमेरिकी बलों को ‘‘आतंकवादी” घोषित किया. जनरल कासिम सुलेमानी के बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद यह कदम उठाया गया है.
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कुद्स फोर्स के प्रमुख के रूप में सुलेमानी पर लेबनान और इराक से लेकर सीरिया और यमन तक क्षेत्रीय सत्ता संघर्षों में तेहरान के हस्तक्षेप की जिम्मेदारी थी. बता दें कि बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार को अमेरिकी ड्रोन हमले में सुलेमानी की मौत हो गई. हमला ईरान के लिए बहुत बड़ा झटका है और इसने पश्चिम एशिया में नए सिरे से युद्ध की आशंकाओं बढ़ा दिया है.
ईरान ने 2015 परमाणु समझौते से अलग होने का ऐलान किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी कई बार दोहरा चुके हैं कि ईरान अमेरिकी प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचाता है तो उसे सख्ती से जवाब दिया जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola