कांग्रेस – शिवसेना के बीच सबकुछ ठीक नहीं कहा, कांग्रेस की संस्कृति को शोभा नहीं देता

मुंबई : शिवसेना ने राज्य में प्रमुख विभागों के बंटवारे को लेकर गठबंधन की तीनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के बीच खींचतान की बात गुरुवार को स्वीकार करते हुए कहा कि कुछ विधायकों को मंत्री नहीं बनाया जा सका क्योंकि ‘‘संभावितों” की सूची बहुत बड़ी थी . उसने कांग्रेस विधायक संग्राम थोपटे को मंत्री ना […]
मुंबई : शिवसेना ने राज्य में प्रमुख विभागों के बंटवारे को लेकर गठबंधन की तीनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के बीच खींचतान की बात गुरुवार को स्वीकार करते हुए कहा कि कुछ विधायकों को मंत्री नहीं बनाया जा सका क्योंकि ‘‘संभावितों” की सूची बहुत बड़ी थी . उसने कांग्रेस विधायक संग्राम थोपटे को मंत्री ना बनाए जाने के विरोध में कुछ लोगों द्वारा मंगलवार को पुणे में पार्टी कार्यालय पर हमला किए जाने की भी निंदा की.
उसने कहा कि कांग्रेस अकसर शिवसेना के प्रदर्शन को ‘‘गुंडागर्दी” करार देती है लेकिन थोपटे के कथित समर्थकों ने जो किया वह भी वही था. शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के सम्पादकीय में कहा कि यह कांग्रेस की संस्कृति को शोभा नहीं देता. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने करीब एक महीने पुराने अपने मंत्रिमंडल में सोमवार को विस्तार करते हुए अपने 29 वर्षीय बेटे आदित्य ठाकरे समेत 36 मंत्रियों को इसमें शामिल किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










