ePaper

कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस आज, निकालेगी देश भर में फ्लैग मार्च

Updated at : 28 Dec 2019 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस आज, निकालेगी देश भर में फ्लैग मार्च

नयी दिल्ली : कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकालेगी. देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अपने स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में, पूर्व अध्यक्ष […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकालेगी. देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अपने स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है.
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी असम में और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वॉड्रा उत्तर प्रदेश के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. सोनिया शनिवार सुबह पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगी. दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका लखनऊ में कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी. वह प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola