ePaper

अखिल गोगोई को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Updated at : 26 Dec 2019 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
अखिल गोगोई को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गुवाहाटी : एनआईए की विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को आरटीआई कार्यकर्ता और किसान नेता अखिल गोगोई को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. विशेष अदालत ने उनकी हिरासत 10 दिन बढ़ाने के लिए एनआईए की अर्जी खारिज कर दी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उन्हें गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून के तहत […]

विज्ञापन

गुवाहाटी : एनआईए की विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को आरटीआई कार्यकर्ता और किसान नेता अखिल गोगोई को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. विशेष अदालत ने उनकी हिरासत 10 दिन बढ़ाने के लिए एनआईए की अर्जी खारिज कर दी.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उन्हें गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून के तहत 12 दिसंबर को जोरहाट से तब गिरफ्तार किया था, जब असम में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहा था. अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले दिन में एनआईए ने यहां निजारापाड़ा इलाके में गोगोई के आवास की तलाशी ली और कई दस्तावेज और एक लैपटॉप जब्त किया.

कृषक मुक्ति संग्राम समिति (केएमएसएस) के नेता को दिल्ली से लाया गया और यहां अदालत के समक्ष पेश किया गया. एनआईए की हिरासत शुक्रवार को खत्म हो रही थी. अखिल गोगोई विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ असम के कुछ जिलों में प्रदर्शनों को गोलबंद करने का काम रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola