गृह मंत्रालय ने कहा- जामिया विश्वविद्यालय में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने एक भी गोली नहीं चलाई

Updated at : 17 Dec 2019 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने कहा- जामिया विश्वविद्यालय में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने एक भी गोली नहीं चलाई

नयी दिल्लीः गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ रविवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की तरफ से एक भी गोली नहीं चलाई गई थी. ऐसे आरोप लग रहे थे कि पुलिस ने जामिया में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं […]

विज्ञापन
नयी दिल्लीः गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ रविवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की तरफ से एक भी गोली नहीं चलाई गई थी. ऐसे आरोप लग रहे थे कि पुलिस ने जामिया में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं थी.
अधिकारियों ने यह भी बताया कि प्रदर्शन के संबंध में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कुछ और आसामाजिक तत्वों का पता लगाया जा रहा है. दिल्ली पुलिस की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने जामिया में प्रदर्शन के दौरान एक भी गोली नहीं चलाई थी.
गिरफ्तार किए गए सभी 10 व्यक्तियों की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है. और आसामाजिक तत्वों की तलाश जारी है. संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान बसों समेत कई वाहनों को आग लगा दी गई थी और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola