विजय दिवस पर बोले पीएम मोदी- हमारी सेना ने जो इतिहास रचा, वह सदा स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारत को जीत दिलाने वाले सैन्य बलों की सोमवार को विजय दिवस पर प्रशंसा की और कहा कि सेना ने जो इतिहास रचा है वह स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा. वर्ष 1971 में आज के दिन 90,000 पाकिस्तानी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारत को जीत दिलाने वाले सैन्य बलों की सोमवार को विजय दिवस पर प्रशंसा की और कहा कि सेना ने जो इतिहास रचा है वह स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा.
वर्ष 1971 में आज के दिन 90,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया था. इसके साथ ही भीषण लड़ाई का अंत हो गया था.
मोदी ने ट्वीट किया, ‘विजय दिवस पर भारतीय सैनिकों के साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करता हूं. 1971 में आज के दिन हमारी सेना ने जो इतिहास रचा, वह सदा स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










