गुवाहाटी: कर्फ्यू में ढील, दुकानों के बाहर लंबी कतारें, पेट्रोल पंप पर टूट पड़े लोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2019 9:52 AM
गुवाहाटी : गुवाहाटी में नागरिकता (संशोधन) विधेयक (कैब) के खिलाफ प्रदर्शनों के मद्देनजर लगाये गये कर्फ्यू में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक ढील दी गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी. दिसपुर, उजान बाजार, चांदमारी, सिलपुखुरी और जू रोड सहित कई स्थानों पर दुकानों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं. ऑटो-रिक्शा और […]
गुवाहाटी : गुवाहाटी में नागरिकता (संशोधन) विधेयक (कैब) के खिलाफ प्रदर्शनों के मद्देनजर लगाये गये कर्फ्यू में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक ढील दी गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी.
दिसपुर, उजान बाजार, चांदमारी, सिलपुखुरी और जू रोड सहित कई स्थानों पर दुकानों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं. ऑटो-रिक्शा और साइकिल-रिक्शा सड़कों पर नजर आएं लेकिन बसें अब भी नदारत रहीं. शहर में पेट्रोल पंप भी खोल दिये गये हैं, जहां वाहनों की लंबी कतारें दिखीं.
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कर्फ्यू में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक ढील दी गयी है.
उन्होंने बताया कि पुलिस लोगों को इस ढील की जानकारी देने के लिए लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल कर रही है. हालांकि, स्कूल और कार्यालय अब भी बंद हैं. नागरिकता (संशोधन) विधेयक के संसद में पारित होने के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर अधिकारियों ने कर्फ्यू लगा दिया था.
इधर , डिब्रूगढ़ डेप्युटी कमिश्नर पल्लव गोपाल झा ने बताया कि डिब्रूगढ़ में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर्फ्यू में छूट दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










