निर्भया मामलाः गुनहगारों को जल्द फांसी की याचिका पर सुनवाई टली, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2019 10:06 AM

विज्ञापन

नयी दिल्लीःनिर्भया गैंगरेप-हत्या मामले में दिल्ली की पटियाला हाइस कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई टल गई है. दोषियों के डेथ वारंट जारी करने की मांग पर जज ने कहा कि मुझे सुप्रीम कोर्ट से जानकारी मिली है कि अक्षय की पुनर्विचार याचिका को स्वीकार कर लिया गया है और इस पर 17 दिसंबर को सुनवाई […]

विज्ञापन
नयी दिल्लीःनिर्भया गैंगरेप-हत्या मामले में दिल्ली की पटियाला हाइस कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई टल गई है. दोषियों के डेथ वारंट जारी करने की मांग पर जज ने कहा कि मुझे सुप्रीम कोर्ट से जानकारी मिली है कि अक्षय की पुनर्विचार याचिका को स्वीकार कर लिया गया है और इस पर 17 दिसंबर को सुनवाई होगी. सुनवाई को टाल दिया जाता है. अब इस मामले में 18 दिसंबर को सुनवाई होगी.
निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. सुरक्षा कारणों की वजह से ऐसा किया जा रहा है. निर्भया के चारो दोषियों के वकील कोर्ट में हलफनामा दाखिल करेंगे और फिर वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए इनकी पेशी होगी. कोर्ट में सुबह 10 बजे से सुनवाई शुरू होगी.
सुनवाई के दौरान चारों दोषी तिहाड़ जेल में ही रहेंगे. इस दौरान कोर्ट में निर्भया के माता-पिता और उनके वकील भी मौजूद रहेंगे. पिछली सुनवाई के दिन कोर्ट में निर्भया की मां ने रोते हुए सवाल पूछा था कि दोषियों को फांसी कब होगी.
16 दिसंबर को निर्भया के गुनहगारों को फांसी दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन फिलहाल एक बात तो तय हो गई है कि निर्भया के एक गुनाहगार को अब 17 दिसंबर तक फांसी नहीं होगी.
एक दोषी अक्षय कुमार सिंह ने अपनी फांसी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है. अक्षय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 17 दिसंबर को सुनवाई होनी है. गौरतलब है कि हैदराबाद गैंगरेप के बाद निर्भया के दोषियों को फांसी की मांग ने जोर पकड़ लिया है. इधर, पूरे देश में चर्चा है कि निर्भया के दोषियों को फांसी जल्द दी जाए
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola