Karnataka CM Yeddyurappa ने बदली नाम की स्पेलिंग, तो मिला ''किस्मत'' का साथ!

Updated at : 12 Dec 2019 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
Karnataka CM Yeddyurappa ने बदली नाम की स्पेलिंग, तो मिला ''किस्मत'' का साथ!

बेंगलुरु : इसे संयोग कहें, या कुछ और कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव करने के बाद उन्हें शानदार चुनावी लाभ मिला है. केवल येदियुरप्पा ही नहीं, बल्कि अन्नाद्रमुक की दिवंगत नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता सहित कई नेता पूर्व में ऐसा कर चुके हैं. जुलाई में […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : इसे संयोग कहें, या कुछ और कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव करने के बाद उन्हें शानदार चुनावी लाभ मिला है.

केवल येदियुरप्पा ही नहीं, बल्कि अन्नाद्रमुक की दिवंगत नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता सहित कई नेता पूर्व में ऐसा कर चुके हैं. जुलाई में चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के साथ ही उन्होंने अपने नाम की अंग्रेजी स्पेलिंग बदल दी थी और इसे yeddyurappa’ की जगह ‘yediyurappa’ कर दिया था.

ऐसा प्रतीत होता है कि यह बदलाव उन्होंने अंक ज्योतिष से प्रभावित होकर किया. मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण से ठीक पहले अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव करने के बाद येदियुरप्पा शक्ति परीक्षण में पास हो गए और अब भाजपा ने उनके नेतृत्व में पांच दिसंबर को 15 सीटों पर हुए उपचुनाव में 12 सीटों पर जीत दर्ज कर ली.

इससे उनकी सरकार को बहुमत के साथ आवश्यक स्थिरता प्राप्त हो गई है. भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा, यह इस तरह से चुनाव में उनका भाग्य हो सकता है या फिर महज एक संयोग हो सकता है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि कौन किस चीज को किस तरह से लेता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola