PM मोदी को मिले उपहारों की नीलामी से मिले 15 करोड़ रुपये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2019 4:53 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों, स्मृति चिह्नों एवं अन्य की 2015 से 24 अक्तूबर 2019 तक हुई नीलामी से कुल 15.13 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं. संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री को स्वदेश में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों, स्मृति चिह्नों एवं अन्य की 2015 से 24 अक्तूबर 2019 तक हुई नीलामी से कुल 15.13 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं. संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री को स्वदेश में भेंट किये गये स्मृति चिह्नों, उपहारों आदि की नीलामी से कुल 15.13 करोड़ रुपये प्राप्त हुए. उन्होंने कहा कि यह नीलामियां 18 फरवरी से 20 फरवरी 2015, 27 जनवरी से एक अप्रैल 2019 तथा 24 सितंबर से 24 अक्तूबर 2019 के बीच आयोजित की गयी. मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय के पास उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार वर्ष 2014 से पहले आयोजित नीलामियों का कोई विवरण नहीं मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola