नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह ने देश को किया आश्वस्त, सीमाएं सुरक्षित हैं, हम हर चुनौती से निपटने को तैयार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2019 12:45 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं देश को आश्वस्त करता हूं कि भारतीय नौसेना राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने बताया कि तीन विमान वाहक पोत को अपने बेड़े में शामिल करने की दीर्घकालिक योजना है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं देश को आश्वस्त करता हूं कि भारतीय नौसेना राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने बताया कि तीन विमान वाहक पोत को अपने बेड़े में शामिल करने की दीर्घकालिक योजना है. नौसेना 41 पोतों की खरीद कर रही है.

एडमिरल करमबीर सिंह ने पड़ोसी देशों से मिल रही चुनौतियों पर कहा कि क्षेत्र में किसी और देश की नौसैन्य गतिविधि से हमें प्रभावित नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि आतंकवादी समूहों से निपटने के लिए नौसेना और तटरक्षक दल पूरी तरह से तैयार है.

आज नौसेना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना ने समुद्री डाकुओं से निपटने के लिए कई अभियान चलाये हैं और 44 डकैती के प्रयासों को विफल किया है और 120 समुद्री लुटेरों को पकड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola