36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

बयान पर लोकसभा में हुआ जोरदार हंगामा, तो प्रज्ञा ठाकुर ने ट्‌वीट किया-झूठ का बवंडर इतना गहरा होता है…

नयी दिल्ली : लोकसभा में भाजपा सदस्य प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को तब एक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया जब द्रमुक सदस्य ए राजा अदालत के समक्ष नाथूराम गोडसे द्वारा दिये गये उस बयान को उद्धृत कर रहे थे कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा…गुरुवार को प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर लोकसभा में […]

नयी दिल्ली : लोकसभा में भाजपा सदस्य प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को तब एक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया जब द्रमुक सदस्य ए राजा अदालत के समक्ष नाथूराम गोडसे द्वारा दिये गये उस बयान को उद्धृत कर रहे थे कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा…गुरुवार को प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर लोकसभा में हंगामा जारी है. विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि प्रज्ञा के बयान को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है. विवाद पर प्रज्ञा ठाकुर ने ट्‌वीट किया है कि झूठ का बवंडर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है, लेकिन सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता है. पलभर के बवंडर में लोग भ्रमित ना हों, सूर्य अपना स्थायी प्रकाश नहीं खोता है. सत्य यही है कि कल मैंने ऊधम सिंह का अपमान नहीं सहा बस.

कांग्रेस के सांसद साध्वी प्रज्ञा के बयान को लेकर लोकसभा में हंगामा कर रहे हैं. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गोडसे को देशभक्त मानने वाली सोच निंदनीय है.

इधर , संसद में प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने पर सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह जो कह रही हैं, वही भाजपा और आरएसएस के मन में है. मैं क्या कह सकता हूं? इसे छिपाया नहीं जा सकता…मुझे उस महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग करके अपना समय बर्बाद करने की कोई जरूरत नहीं है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें