उद्धव मंत्रिमंडल : शिवसेना-राकांपा को 15-15 और कांग्रेस को 13 मंत्री पद संभव

मुंबई : महाराष्ट्र की नयी सरकार में शिवसेना-राकांपा को 15-15 मंत्री पद मिल सकते हैं. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. वहीं, कांग्रेस को 13 मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का पद दिया जा सकता है. सूत्रों ने बताया कि शिवसेना को पूरे पांच साल के लिए मुख्यमंत्री का पद मिलेगा. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे […]
मुंबई : महाराष्ट्र की नयी सरकार में शिवसेना-राकांपा को 15-15 मंत्री पद मिल सकते हैं. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. वहीं, कांग्रेस को 13 मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का पद दिया जा सकता है. सूत्रों ने बताया कि शिवसेना को पूरे पांच साल के लिए मुख्यमंत्री का पद मिलेगा.
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सूत्रों ने कहा कि नयी सरकार में शिवेसना को मुख्यमंत्री के अलावा 14 मंत्री पद मिल सकते हैं. उन्होंने कहा कि शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को एक उप मुख्यमंत्री समेत 15 मंत्रीपद दिये जा सकते हैं. महाराष्ट्र में अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं. 288 सदस्यीय विधानसभा में मंत्रियों की संख्या 15 प्रतिशत (कुल सदस्य संख्या का) से अधिक नहीं हो सकती. मौजूदा विधानसभा में शिवसेना के 56, राकांपा के 54 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए नामित उद्धव ठाकरे ने यहां राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की. दिन में कांग्रेस के वरिष्ठ अधिकारियों अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल एवं अन्य के साथ पवार की बातचीत के मद्देनजर दोनों शीर्ष नेताओं की बैठक हुई. पवार और शिवसेना प्रमुख ठाकरे के अपने मंत्रिपरिषद एवं बृहस्पतिवार शाम को दादर में शिवाजी पार्क में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की. जब से शिवसेना ने राकांपा एवं कांग्रेस गठबंधन से संपर्क किया है तब से पवार सरकार गठन के लिए तीनों पार्टियों के बीच बातचीत का केंद्र रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










