ePaper

महाराष्ट्र: विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद होगा बहुमत परीक्षण, विधानसभा पहुंचे कई बड़े नेता

Updated at : 27 Nov 2019 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र: विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद होगा बहुमत परीक्षण, विधानसभा पहुंचे कई बड़े नेता

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट होगा. आज विधायकों का शपथ होना है और उसके बाद फ्लोर टेस्ट होगा. इसके मद्देनजर महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित विधायक विधानसभा में पहुंचना शुरू हो गए हैं. इस दौरान एनसीपी नेता अजित पवार अपनी चचेरी बहन सुप्रिया सुले के साथ विधानसभा पहुंचे. बता दें कि कुछ दिन पहले अजित […]

विज्ञापन

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट होगा. आज विधायकों का शपथ होना है और उसके बाद फ्लोर टेस्ट होगा. इसके मद्देनजर महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित विधायक विधानसभा में पहुंचना शुरू हो गए हैं. इस दौरान एनसीपी नेता अजित पवार अपनी चचेरी बहन सुप्रिया सुले के साथ विधानसभा पहुंचे.

बता दें कि कुछ दिन पहले अजित पवार ने पार्टी और परिवार से बगावत करके बीजेपी को समर्थन का एलान कर दिया था. लेकिन उन्हें एनसीपी के किसी भी विधायक का समर्थन नहीं मिल पाया. इसलिए कल उन्होंने अपने उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और वापस शरद पवार खेमे में लौट गए.

इधर महाराष्ट्र विधानसभा के पहले सत्र से पहले शिवसेना नेता और उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा अर्चना की. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस भी विधानसभा के पहले सत्र में भाग लेने के लिए पहुंचे.

कल यानी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस आशय का फैसला सुनाया था. सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना, कांग्रेस और एनसपीपी गठबंधन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि सबसे पहले विधायकों का शपथ ग्रहण होगा. प्रोटम स्पीकर नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाएंगे.

इसके बाद शाम पांच बजे फ्लोर टेस्ट होगा जिसमें ये तय है कि एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की सरकार बनेगी. कल शाम को ही तीनों दलों ने एकमत से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को विधायक दल का नेता चुना.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola