महाराष्ट्र में तड़के 5:47 बजे हटाया गया राष्ट्रपति शासन, भाजपा-एनसीपी सरकार ने संभाला प्रभार

नयी दिल्ली : महाराष्ट्र बीती रात से तेजी से घटनाक्रम बदला और शनिवार सुबह भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. शनिवार तड़के पांच बजकर 47 मिनट पर राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के बाद भाजपा-एनसीपी सरकार ने प्रभार संभाला. गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार […]
नयी दिल्ली : महाराष्ट्र बीती रात से तेजी से घटनाक्रम बदला और शनिवार सुबह भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. शनिवार तड़के पांच बजकर 47 मिनट पर राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के बाद भाजपा-एनसीपी सरकार ने प्रभार संभाला.
गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार सुबह राष्ट्रपति शासन को समाप्त करने की घोषणा की. इस आशय का राज-पत्र केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने सुबह पांच बजकर 47 मिनट पर जारी किया.
राष्ट्रपति शासन हटने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवेंद्र फड़णवीस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार ने महाराष्ट्र के क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










