प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, SPG सुरक्षा हटाना राजनीति

नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह राजनीति है. एसपीजी सुरक्षा हटाये जाने के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने संवाददाताओं से कहा, यह तो राजनीति है, होती रहती है. प्रियंका पार्टी महासचिवों […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह राजनीति है.
एसपीजी सुरक्षा हटाये जाने के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने संवाददाताओं से कहा, यह तो राजनीति है, होती रहती है. प्रियंका पार्टी महासचिवों की बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रही थीं. इस बैठक में 14 दिसंबर को प्रस्तावित भारत बचाओ रैली की तैयारियों की समीक्षा की गयी. गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने गांधी परिवार और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली है. अब गांधी परिवार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है.
आर्थिक मंदी के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा, बहुत ही बुरी स्थिति है, बहुत मंदी है. सरकार को कुछ करना चाहिए. हम इसके बारे में बात करते आ रहे हैं. इसी को लेकर हमारी रैली है. बेरोजगारी, मंदी और कृषि संकट को लेकर कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करने जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




