बीएसएनएल के 77,000 से ज्यादा कर्मचारियों ने चुना VRS: अधिकारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्लीः दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के 77,000 से ज्यादा कर्मचारियों ने अब तक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) का विकल्प चुना है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. बीएसएनएल के कुल डेढ लाख कर्मचारियों में से करीब एक लाख कर्मचारी वीआरएस लेने के पात्र हैं. स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना की प्रभावी तारीख 31 जनवरी […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के 77,000 से ज्यादा कर्मचारियों ने अब तक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) का विकल्प चुना है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. बीएसएनएल के कुल डेढ लाख कर्मचारियों में से करीब एक लाख कर्मचारी वीआरएस लेने के पात्र हैं. स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना की प्रभावी तारीख 31 जनवरी 2020 है.
बीएसएनएल के एक अधिकारी ने पीटीआई – भाषा को बताया कि अब तक वीआरएस चुनने वाले कर्मचारियों की संख्या 77,000 के पार जा चुकी है. हाल ही में ‘ बीएसएनएल स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना -2019’ पेश की गई है और यह तीन दिसंबर तक खुली रहेगी. बीएसएनएल को उम्मीद है कि यदि 70,000 से 80,000 कर्मचारी वीआरएस योजना को अपनाएंगे तो इससे वेतन मद में करीब 7,000 करोड़ रुपये की बचत होगी.
योजना के मुताबिक , 50 साल या इससे ज्यादा उम्र के कर्मचारी इसके दायरे में हैं. महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड(एमटीएनएल) भी वीआरएस योजना लायी है. कर्मचारियों के लिये यह योजना भी तीन दिसंबर तक खुली है. उल्लेखनीय है कि पिछले महीने केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एमटीएनएल को बीएसएनल में मिलाने की योजना को मंजूरी दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










