राफेल मुद्दे पर भाजपा करेगा देशव्यापी आंदोलन, राहुल से माफी की मांग

नयी दिल्ली : राफेल मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय से मोदी सरकार को ‘क्लीन चिट’ मिलने के बाद अब भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेंगे और इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग करेंगे. गौरतलब है कि शीर्ष न्यायालय ने राहुल को राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे के सिलसिले में […]
नयी दिल्ली : राफेल मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय से मोदी सरकार को ‘क्लीन चिट’ मिलने के बाद अब भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेंगे और इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग करेंगे. गौरतलब है कि शीर्ष न्यायालय ने राहुल को राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ शीर्ष न्यायालय के हवाले से ‘चौकीदार चोर है’ टिप्पणी गलत तरीके से करने को लेकर बृहस्पतिवार को फटकार लगाई थी . साथ ही, उन्हें भविष्य में अधिक सावधानी बरतने की नसीहत भी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




