फडणवीस ने ट्विटर पर अपना परिचय बदलकर ‘महाराष्ट्र का सेवक'' किया

मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को ट्विटर पर अपना परिचय बदलकर उसे ‘महाराष्ट्र का सेवक’ कर दिया. मुख्यमंत्री के रूप में फडणवीस ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते थे. भाजपा और शिवसेना के बीच सत्ता की साझेदारी को लेकर सहमति नहीं बन पाने के चलते उन्होंने आठ नवंबर को पद से […]
मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को ट्विटर पर अपना परिचय बदलकर उसे ‘महाराष्ट्र का सेवक’ कर दिया. मुख्यमंत्री के रूप में फडणवीस ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते थे. भाजपा और शिवसेना के बीच सत्ता की साझेदारी को लेकर सहमति नहीं बन पाने के चलते उन्होंने आठ नवंबर को पद से इस्तीफा दे दिया था.
फडणवीस (49) कांग्रेस के नेता वसंतराव नाइक के बाद महाराष्ट्र के दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया. भाजपा द्वारा सरकार बनाने का दावा नहीं करने के बाद भाजपा नेता ने पिछले सप्ताह ट्विटर पर अपना परिचय महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री से बदलकर कार्यवाहक मुख्यमंत्री कर दिया था. राज्य में मंगलवार को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




