केजरीवाल सरकार ने महिलाओं को दिया भाई दूज का गिफ्ट, आज से DTC बसों में मुफ्त सफर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्लीः दिल्ली सरकार की ओर से सोमवार को देर रात डीटीसी की बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर का तोहफा मिल गया. आज से दिल्ली में महिलाएं बसों में मुफ्त में सफर कर रही हैं.अरविंद केजरीवाल सरकार की फ्री राइड योजना के तहत आज यानी मंगलवार से दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः दिल्ली सरकार की ओर से सोमवार को देर रात डीटीसी की बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर का तोहफा मिल गया. आज से दिल्ली में महिलाएं बसों में मुफ्त में सफर कर रही हैं.अरविंद केजरीवाल सरकार की फ्री राइड योजना के तहत आज यानी मंगलवार से दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर रही हैं. महिलाओं को गुलाबी रंग की पास दी जा रही है.
Delhi: Free rides for women in DTC, cluster buses from today
Read @ANI Story | https://t.co/z0IKfEykJZ pic.twitter.com/qw2xs23coq
— ANI Digital (@ani_digital) October 29, 2019
अगस्त में दिल्ली सीएम केजरीवाल ने महिलाओं के लिए डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा करने का ऐलान किया था. राज्य सरकार ने सोमवार रात में ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया था. महिलाओं को फ्री सफर करने के लिए गुलाबी रंग का सिंगल जर्नी पास लेना होगा. यह पास कंडक्टर से ही मिलेगा. इसके लिए महिला सवारी को कोई भुगतान नहीं करना होगा.
दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली सभी डीटीसी (एसी, नॉन एसी), कलस्टर बस में महिलाएं मुफ्त सफर कर सकती हैं.दिल्ली में लगभग 3500 डीटीसी और 1500 क्लस्टर बसें हैं. डीटीसी बसों में रोजाना 31 लाख और क्लस्टर बसों में 12 लाख यात्री सफर करते हैं. इन 43 लाख कुल यात्रियों में से औसतन 33 प्रतिशत को महिला यात्री माना जाता है. यानी करीब 14 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










