भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्याभ्यास 31 अक्टूबर से, आतंकवाद विरोधी अभियानों पर आधारित होगा युद्धाभ्यास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2019 2:14 PM
नयी दिल्ली: बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 31 अक्टूबर 2019 से भारत-फ्रांस सेना का संयुक्त अभ्यास शुरू होगा. दोनों सेनाओं के बीच इस संयुक्त सैन्याभ्यास को शक्ति नाम दिया गया है. अभ्यास में भाग लेने के लिए फ्रांसीसी सेना के जवान और अधिकारी 26 अक्टूबर को यहां पहुंचेंगे. आतंक रोधी अभियानों पर होगा […]
नयी दिल्ली: बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 31 अक्टूबर 2019 से भारत-फ्रांस सेना का संयुक्त अभ्यास शुरू होगा. दोनों सेनाओं के बीच इस संयुक्त सैन्याभ्यास को शक्ति नाम दिया गया है. अभ्यास में भाग लेने के लिए फ्रांसीसी सेना के जवान और अधिकारी 26 अक्टूबर को यहां पहुंचेंगे.
आतंक रोधी अभियानों पर होगा आधारित
सेना के प्रवक्ता कर्नल संबित घोष ने शुक्रवार को बताया कि यह अभ्यास पूरी तरह से आंतकवाद विरोधी अभियानों पर केंद्रित होगा. दोनों देशों की सेनाओं का संयुक्त अभ्यास 31 अक्टूबर से 13 नवंबर 2019 तक महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में होगा.
ये रेजिमेंट्स लेंगी युद्धाभ्यास में हिस्सा
इस युद्वाभ्यास में भारत की ओर से सप्त शक्ति कमांड के अधीन सिख रेजिमेंट और 6 आर्म्ड बिग्रेड की 21 मरीन इंफेंट्री रेजिमेंट के जवान एवं अधिकारी इसमें भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 2016 में दोनों देशों के बीच यहां शक्ति युद्वाभ्यास हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










