आईएनएक्स मीडिया मामले में पी चिदंबरम ने बेल के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2019 3:22 PM
नयी दिल्ली : पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में जमानत के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में बुधवार को अर्जी दी. आईएनएक्स मीडिया मामले में उन्हें मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी थी. उन्हें सीबीआई ने इस मामले में 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था. चिदंबरम 17 अक्टूबर […]
नयी दिल्ली : पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में जमानत के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में बुधवार को अर्जी दी. आईएनएक्स मीडिया मामले में उन्हें मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी थी. उन्हें सीबीआई ने इस मामले में 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था. चिदंबरम 17 अक्टूबर से प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं.
सीबीआई ने 15 मई 2017 को एक प्राथमिकी दर्ज की थी जिसमें आईएनएक्स मीडिया समूह को 2007 में विदेशी चंदा प्राप्त करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की ओर से मिली मंजूरी में गड़बड़ियों का आरोप लगाया गया था. उस दौरान चिदंबरम वित्त मंत्री थे. इसके बाद ईडी ने इस संबंध में 2017 में धनशोधन का एक मामला दर्ज किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










