महाराष्ट्र: उद्धव पर टिप्पणी करने वाले शिवसेना के पूर्व विधायक के घर पर हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2019 12:50 PM
औरंगाबाद :शिवसेना के पूर्व विधायक हर्षवर्द्धन जाधव के महाराष्ट्र के औरंगाबद जिले स्थित आवास पर बुधवार देर रात अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की.गौरतलब है कि जाधव ने एक चुनावी रैली में उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित तौर पर अशोभनीय टिप्पणियां की थीं.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमला देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ. […]
औरंगाबाद :शिवसेना के पूर्व विधायक हर्षवर्द्धन जाधव के महाराष्ट्र के औरंगाबद जिले स्थित आवास पर बुधवार देर रात अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की.गौरतलब है कि जाधव ने एक चुनावी रैली में उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित तौर पर अशोभनीय टिप्पणियां की थीं.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमला देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ. .इसमें उनके घर की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं और एक कार को भी नुकसान पहुंचा है.हमले के वक्त घर में जाधव की पत्नी और दो बेटे मौजूद थे.राज्य में 21 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में जाधव औरंगाबाद के कन्नड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










