कांग्रेस की न्याय योजना में यह है अभिजीत बनर्जी का योगदान, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दी बधाई

नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को मंगलवार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उस न्यूनतम आय गारंटी योजना (न्याय) का वादा एक दिन वास्तविकता बनेगा जिसकी संकल्पना में बनर्जी ने मदद की थी. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘गरीबी हटाने […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को मंगलवार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उस न्यूनतम आय गारंटी योजना (न्याय) का वादा एक दिन वास्तविकता बनेगा जिसकी संकल्पना में बनर्जी ने मदद की थी.
गरीबी हटाने को लेकर अध्ययन करने वाले हिंदुस्तानी मूल के प्रो. #AbhijitBanerjee को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिलने पर बहुत बधाई।
प्रोफेसर बनर्जी ने कांग्रेस घोषणा पत्र की क्रांतिकारी न्याय योजना पर भी सलाह दी थी। आशा है कि न्याय योजना एक दिन वास्तविकता बनेगी।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 15, 2019
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘गरीबी हटाने को लेकर अध्ययन करने वाले हिंदुस्तानी मूल के प्रोफेसर अभिजीत बनर्जी को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिलने पर बहुत बधाई.’ प्रियंका ने कहा, ‘प्रोफेसर बनर्जी ने कांग्रेस घोषणा पत्र की क्रांतिकारी न्याय योजना पर भी सलाह दी थी. आशा है कि न्याय योजना एक दिन वास्तविकता बनेगी."
गौरतलब है कि भारतीय अमेरिकी अभिजीत बनर्जी को वर्ष 2019 के लिए अर्थशास्त्र के नोबेल के लिए चुना गया है.उन्हें यह पुरस्कार फ्रांस की एस्थर डुफ्लो और अमेरिका के माइकल क्रेमर के साथ संयुक्त रूप से दिया जाएगा.उन्हें यह पुरस्कार ‘वैश्विक स्तर पर गरीबी उन्मूलन के लिए किये गये कार्यों के लिये मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




