पाकिस्तान ने बारामूला में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में रविवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया. सेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में बिना उकसावे के भारतीय चौकियों पर […]
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में रविवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया. सेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में बिना उकसावे के भारतीय चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया.
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में घायल सेना के जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. भारतीय सेना इस गोलीबारी का माकूल जवाब दे रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




