चिनफिंग-मोदी वार्ता के लिए कड़ी निगरानी के बीच तैयारियां अंतिम चरण में

मामल्लापुरम (तमिलनाडु) : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के नजदीक तटीय शहर मामल्लापुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच 11 और 12 अक्टूबर को दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता होने जा रही है,जिसके लिए पूरे शहर को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. साथ ही, इलाके का सौंदर्यीकरण और […]
मामल्लापुरम (तमिलनाडु) : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के नजदीक तटीय शहर मामल्लापुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच 11 और 12 अक्टूबर को दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता होने जा रही है,जिसके लिए पूरे शहर को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. साथ ही, इलाके का सौंदर्यीकरण और अन्य तैयारियां अंतिम चरण में है. कश्मीर के मुद्दे पर संबंधों में आई असहजता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग आतंकवाद से निपटने समेत विभिन्न क्षेत्रों में संबंध मजबूत करने के लिए तमिलनाडु के तटीय शहर मामल्लापुरम में 11-12 अक्टूबर को दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










