ePaper

केजरीवाल ने समाज में मौजूद रावण जैसी शक्तियों को हराने की अपील की

Updated at : 09 Oct 2019 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
केजरीवाल ने समाज में मौजूद रावण जैसी शक्तियों को हराने की अपील की

नयी दिल्ली : दशहरे के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से समाज में मौजूद रावण जैसी शक्तियों को हराने की अपील की.उन्‍होंने कहा कि दिल्ली वाले डेंगू को मारने और प्रदूषण को नियंत्रण करने में सफल हुए हैं. लाल किले के नजदीक आयोजित दशहरा कार्यक्रम का आयोजन लव-कुश रामलीला समिति ने […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : दशहरे के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से समाज में मौजूद रावण जैसी शक्तियों को हराने की अपील की.उन्‍होंने कहा कि दिल्ली वाले डेंगू को मारने और प्रदूषण को नियंत्रण करने में सफल हुए हैं. लाल किले के नजदीक आयोजित दशहरा कार्यक्रम का आयोजन लव-कुश रामलीला समिति ने किया था जिसमें केजरीवाल ने उक्‍त बातें कही.
केजरीवाल ने राक्षस रावण, उनके बेटे मेघनाद और भाई कुंभकर्ण के पुतलों को जलाने के लिए तीर चलाया. इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘‘ हमें समाज में रावण जैसी शक्तियों को हराना होगा. डॉक्टर कह रहे थे कि इस मौसम में डेंगू के मामले बढ़ेंगे लेकिन डेंगू के खिलाफ हमारे अभियान के जरिये राष्ट्रीय राजधानी के लोग घातक डेंगू को मारने और उसे नियंत्रित करने में सफल हुए.” उन्होंने कहा कि दिल्लीवाले प्रदूषण को भी नियंत्रित करने में सफल हुए. केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली में प्रदूषण घटना शुरू हो गया है और यह 25 फीसदी तक कम हुआ है.
दिल्ली सरकार ने दिवाली की शाम कनॉट प्लेस पर लेजर शो करने की योजना बनाई है और ‘आप’ सभी को वहां आने के लिए आमंत्रित करती है.” इस मौके पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी मौजूद रहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola