भारत ने ललित मोदी की पत्नी के स्विस बैंक खाता का ब्यौरा मांगा

नयी दिल्ली : क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललिल मोदी और उनकी पत्नी के स्विस बैंक खातों की जानकारी के बारे में भारतीय अधिकारियों के अनुरोध पर स्विट्जरलैंड ने दोनों के नाम सार्वजनिक सूचना जारी की है. भारत ने विदेशों में जमा काले धन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर रखी है . भारत ने […]
नयी दिल्ली : क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललिल मोदी और उनकी पत्नी के स्विस बैंक खातों की जानकारी के बारे में भारतीय अधिकारियों के अनुरोध पर स्विट्जरलैंड ने दोनों के नाम सार्वजनिक सूचना जारी की है. भारत ने विदेशों में जमा काले धन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर रखी है . भारत ने कर संबंधी मामलों में सहयोग की द्विपक्षीय संधि के तहत ऐसे ममालों में स्विट्जरलैंड से सहयोग का अनुरोध किया है.
स्विट्जरलैंड के संघीय कर विभाग ने ललित मोदी और उनकी पत्नी मिनाल मोदी (उर्फ मिनालिनी मोदी) के अलावा कुछ अन्य इकाइयों के बारे में मांगी गयी जानकारी देने से पहले अपने देश के नियमों के तहत संघीय राजपत्र में उनके नाम के नोटिस जारी किए हैं. सूचना साझा करने से पहले इन इकाइयों को नोटिस जारी कर अपनी बात/आपत्ति रखने का अवसर दिया जाता है. मोदी के बारे में बताया जाता है कि वह 2010 में भारत से लंदन लचे गए थे. उन पर मनी लांडरिंग का एक मामला चल रहा है पर उनका कहना है कि उन्होंने कोई गड़बड़ी नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










