भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में संदिग्ध वस्तु की खबर से मच गयी हड़कंप

Updated at : 28 Sep 2019 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में संदिग्ध वस्तु की खबर से मच गयी हड़कंप

मथुरा : नयी दिल्ली से भोपाल जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिली, जिसके बाद ट्रेन को मथुरा में रोककर सघन जांच की गयी. हालांकि, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया. रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी चंद्रभान प्रसाद ने बताया […]

विज्ञापन

मथुरा : नयी दिल्ली से भोपाल जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिली, जिसके बाद ट्रेन को मथुरा में रोककर सघन जांच की गयी. हालांकि, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया.

रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी चंद्रभान प्रसाद ने बताया कि शनिवार सुबह रेलवे कण्ट्रोल से सूचना मिली कि भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12002) में संदिग्ध वस्तु देखी गयी है, इसलिए सघन जांच के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया जाए. यह जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया.

रेलवे सुरक्षा बल के सहायक कमाण्डेंट केशव सिंह, शहर के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार मीणा, जीआरपी प्रभारी सुबोध कुमार यादव बम निष्क्रिय दस्ता एवं श्वान दस्ता सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मी मथुरा जंक्शन स्टेशन पर पहुंचे. प्रसाद ने बताया कि जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, सभी अधिकारी व पुलिस बलों के जवान कई टीमों में बंटकर संदिग्ध वस्तु की खोज में जुट गये लेकिन बीस मिनट की जांच-पड़ताल के बाद भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया.

जीआरपी थाना प्रभारी सुबोध यादव ने बताया कि किसी व्यक्ति ने नई दिल्ली जीआरपी को फोन पर इसकी सूचना दी थी जिसके आधार पर रेलवे कण्ट्रोल रूम ने सूचना मथुरा जंक्शन को दी लेकिन सूचना गलत साबित हुई। भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस सकुशल अपने गंतव्य पहुंच चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola