सांप की नयी प्रजाति का नाम उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे के नाम से रखा गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2019 7:11 PM
औरंगाबाद : महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में सांपों की एक नयी प्रजाति मिली है जिसका नाम शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के छोटे पुत्र तेजस ठाकरे के नाम पर रखा गया है. इस सर्प प्रजाति की खोज में तेजस का काफी योगदान रहा है और इसीलिए इसका नाम उनके नाम पर रखा गया है. पुणे स्थित […]
औरंगाबाद : महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में सांपों की एक नयी प्रजाति मिली है जिसका नाम शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के छोटे पुत्र तेजस ठाकरे के नाम पर रखा गया है. इस सर्प प्रजाति की खोज में तेजस का काफी योगदान रहा है और इसीलिए इसका नाम उनके नाम पर रखा गया है.
पुणे स्थित जैव विविधता संरक्षण फाउंडेशन के निदेशक वरद गिरि न गुरुवार को बताया कि सांपों की यह प्रजाति आम भाषा में ‘बिल्ली सांप’ कहे जाने वाले सांपों की श्रेणी में आती है और ‘बोइगा’ वंश से ताल्लुक रखती है. उन्होंने बताया कि नयी सर्प प्रजातियों के वर्णन वाला एक शोध पत्र गुरुवार को बॉम्बे नेचुरल हिस्टरी सोसाइटी पत्रिका में प्रकाशित हुआ. गिरि ने कहा, ‘‘इस वंश के सांप पूरे भारत में पाए जाते हैं, लेकिन इसकी कुछ प्रजातियां पश्चिमी घाट तक सीमित हैं. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










