ePaper

किश्तवाड़ में हिजबुल-मुजाहिदीन के तीन आतंकी गिरफ्तार, बीजेपी नेता की हत्या में थे शामिल

Updated at : 23 Sep 2019 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
किश्तवाड़ में हिजबुल-मुजाहिदीन के तीन आतंकी गिरफ्तार, बीजेपी नेता की हत्या में थे शामिल

श्रीनगर: किश्तवाड़ में पुलिस ने हिजबुल-मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इनको बीजेपी नेता चंद्रकांत शर्मा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इनमें से एक निसार अहमद अनिल परिहार की हत्या की साजिश में शामिल था. IGP, Jammu Zone: So far, we’ve arrested 3 people in these cases. They have […]

विज्ञापन

श्रीनगर: किश्तवाड़ में पुलिस ने हिजबुल-मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इनको बीजेपी नेता चंद्रकांत शर्मा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इनमें से एक निसार अहमद अनिल परिहार की हत्या की साजिश में शामिल था.

IGP, Jammu Zone: So far, we’ve arrested 3 people in these cases. They have been arrested in killing of Chanderkant Sharma(BJP) & his PSO. Among theses arrested people, one is Nisar Ahmad Sheikh, who was part of conspiracy&was present during killing of Anil Parihar (BJP). https://t.co/wxQmFLt3sJ

— ANI (@ANI) September 23, 2019

गिरफ्तार तीन आरोपियों में से एक निसार अहमद शेख तो अनिल परिहार की हत्या की साजिश में शामिल था और घटना के वक्त वहां मौजूद भी था. जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने ये जानकारी दी.

बीते एक साल में चार मामले सुलझाए

पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि पिछले एक साल में किश्तवाड़ में 04 आतंकी घटनाएं हुई हैं. किश्तवाड़ पुलिस, सीआरपीएफ, सेना और एनआईए की टीम ने संयुक्त रूप से प्रयास करके इन घटनाओं को हल करने में योगदान दिया है. मुकेश सिंह ने बताया कि पिछले 1 साल में हम इन चारों मामलों को हल करने में सफल रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola