23 सितंबर का भारत और पाकिस्तान से क्या है रिश्ता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Sep 2019 12:30 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच आजादी के बाद से चली आ रही रंजिश कई बार जंग में बदल गई. वर्ष 1965 में दोनों देशों के बीच पांच हफ्ते तक भीषण युद्ध हुआ और संयुक्त राष्ट्र की पहल पर 23 सितंबर के दिन युद्ध विराम हुआ. दोनों देशों के बीच यह लड़ाई मुख्य […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच आजादी के बाद से चली आ रही रंजिश कई बार जंग में बदल गई. वर्ष 1965 में दोनों देशों के बीच पांच हफ्ते तक भीषण युद्ध हुआ और संयुक्त राष्ट्र की पहल पर 23 सितंबर के दिन युद्ध विराम हुआ. दोनों देशों के बीच यह लड़ाई मुख्य रूप से कश्मीर में दोनों देशों की सीमा के इर्द गिर्द लड़ी गई. वैसे यह लड़ाई पैदल सेना और टैंक डिविजन के बीच लड़ी गई, लेकिन नौसेना ने भी अपना योगदान दिया.
हालांकि यह पहला मौका था जब दोनों देशों की वायु सेना जंग के मैदान में उतरी. देश-दुनिया के इतिहास में 23 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1739 : रूस और तुर्की ने बेलग्राद शांति संधि पर हस्ताक्षर किए. 1803 : असाए की लड़ाई में ब्रिटिश-भारतीय सेनाओं ने मराठा सेना को हराया. 1857 : रूस का जंगी जहाज लेफोर्ट फिनलैंड की खाड़ी में तूफान में घिरकर लापता, 826 लोगों की मौत. 1862 : महान राष्ट्रभक्त और राजनेता श्रीनिवास शास्त्री का जन्म.
1863 : राव तुला राम का निधन. 1879 : रिचर्ड रोड्स ने सुनने में मदद करने वाली शुरूआती मशीन बनाई, इसे आडियोफोन नाम दिया गया. 1929 : बाल विवाह निषेध विधेयक को मंजूरी दी गई. यह शारदा कानून के नाम से जाना गया. 1955 : पाकिस्तान ने बगदाद की संधि पर दस्तख्त किए. 1965 : भारत और पाकिस्तान के बीच जंग में युद्धिवराम का ऐलान. 1976 : सोयूज-22 पृथ्वी पर वापस लौटा. 1983 : कराची से अबुधाबी के लिए उड़ा गल्फ़ एयर का विमान आतंकियों ने उड़ाया . 2009: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




