मोदी का जन्मदिन : कार्यकर्ताओं ने 69 और 370 किलो के केक काटे, यज्ञ और भंडारा आयोजित

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 69 किलोग्राम और 370 किलोग्राम के केक काटने से लेकर ‘भंडारा’ तथा यज्ञ का आयोजन कर मंगलवार को पूरे धूमधाम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 69वां जन्मदिन मनाया. कई केंद्रीय मंत्रियों ने इन समारोहों में हिस्सा लिया, जिसमें ‘स्वच्छ भारत अभियान’ और अनुच्छेद 370 […]
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 69 किलोग्राम और 370 किलोग्राम के केक काटने से लेकर ‘भंडारा’ तथा यज्ञ का आयोजन कर मंगलवार को पूरे धूमधाम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 69वां जन्मदिन मनाया. कई केंद्रीय मंत्रियों ने इन समारोहों में हिस्सा लिया, जिसमें ‘स्वच्छ भारत अभियान’ और अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाये जाने जैसी मोदी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया. मोदी के जन्मदिन के लिये समारोहों की शुरुआत दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आधी रात को इंडिया गेट पर केक काटकर की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




