ePaper

को-लिविंग के लिए देश में मुंबई सबसे पसंदीदा जगह, एशिया प्रशांत के 20 शहरों में पांचवां स्थान

Updated at : 10 Sep 2019 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
को-लिविंग के लिए देश में मुंबई सबसे पसंदीदा जगह, एशिया प्रशांत के 20 शहरों में पांचवां स्थान

नयी दिल्ली : सह-निवास (को-लिविंग) के लिए देशभर में सबसे पसंदीदा जगह मुंबई है. एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 20 शहरों की सूची में मुंबई का स्थान पांचवा है. वहीं, राजधानी दिल्ली 11वें और आईटी हब बेंगलुरू 19वें स्थान पर है. संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक की सोमवार को जारी ‘इनसाइट्स ऑन को-लिविंग – एन एशिया-पैसेफिक पर्सपेक्टिव’ में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सह-निवास (को-लिविंग) के लिए देशभर में सबसे पसंदीदा जगह मुंबई है. एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 20 शहरों की सूची में मुंबई का स्थान पांचवा है. वहीं, राजधानी दिल्ली 11वें और आईटी हब बेंगलुरू 19वें स्थान पर है.

संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक की सोमवार को जारी ‘इनसाइट्स ऑन को-लिविंग – एन एशिया-पैसेफिक पर्सपेक्टिव’ में यह बात सामने आयी है. सूची के 20 शहरों में देश के सिर्फ तीन शहर ही शामिल हैं.

देश में को-लिविंग एक नया बाजार है, हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उन शहरों में बहुत लोकप्रिय है जहां रहने की लागत बहुत ज्यादा है. को-लिविंग में एक स्थान को घर के रूप बनाकर समान तरह के लोगों को साथ रहने के लिए दिया जाता है.

इसमें लोग खाने और ड्राइंग रूम जैसे घर के हिस्सों को साझा तौर पर उपयोग करते हैं. इस क्षेत्र में कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां कारोबार कर रही हैं.

रपट में मुंबई की बड़ी आबादी को को-लिविंग के लिए सबसे पसंदीदा जगह होने की वजहों में से एक बताया गया है. सूची में बीजिंग, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग शीर्ष चार शहर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola