ePaper

नागपुर पुलिस का दिलचस्प ट्वीट : ‘विक्रम'' से कहा- संपर्क करो, सिग्नल तोड़ने पर नहीं काटेंगे चालान

Updated at : 09 Sep 2019 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
नागपुर पुलिस का दिलचस्प ट्वीट : ‘विक्रम'' से कहा- संपर्क करो, सिग्नल तोड़ने पर नहीं काटेंगे चालान

मुंबई : नागपुर पुलिस चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को लेकर अपने एक दिलचस्प ट्वीट की वजह से इंटरनेट पर छाई हुई है. इस ट्वीट में पुलिस ने ‘विक्रम’ से जवाब देने का अनुरोध करते हुए कहा कि सिग्नल तोड़ने के लिए उसका चालान नहीं काटा जायेगा. ‘विक्रम’ का शनिवार को चंद्रमा की सतह पर उतरने […]

विज्ञापन

मुंबई : नागपुर पुलिस चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को लेकर अपने एक दिलचस्प ट्वीट की वजह से इंटरनेट पर छाई हुई है. इस ट्वीट में पुलिस ने ‘विक्रम’ से जवाब देने का अनुरोध करते हुए कहा कि सिग्नल तोड़ने के लिए उसका चालान नहीं काटा जायेगा.

‘विक्रम’ का शनिवार को चंद्रमा की सतह पर उतरने के दौरान उसकी सतह से 2.1 किलोमीटर दूर रहने के दौरान इसरो के मिशन कंट्रोल सेंटर से संपर्क टूट गया था. इसरो प्रमुख के सिवन ने रविवार को कहा था कि लैंडर विक्रम के साथ संपर्क स्थापित करने के प्रयास किये जा रहे हैं. नागपुर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, प्रिय विक्रम, कृपया जवाब दो. हम सिग्नल तोड़ने पर तुम्हारा चालान नहीं काटेंगे. सोशल मीडिया पर नागपुर पुलिस के इस ट्वीट को खूब पसंद किया जा रहा है और उसके हास्यबोध की भी तारीफ हो रही है. ट्वीट को कुछ ही घंटों के अंदर ही 31 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया और नौ हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रीट्वीट किया.

नागपुर पुलिस ने फिल्म शोले के एक मशहूर संवाद का इस्तेमाल करते हुए एक और ट्वीट साझा कर इसरो के ऐतिहासिक मिशन की सराहना की. इस ट्वीट में कहा गया, दूसरों ने कितने अटेंप्ट किये. सरदार 9. और इसरो ने. सरदार एक. दूसरों ने 9 और इसरो ने 1. फिर भी इतनी सक्सेस मिल गयी. बहुत गर्व की बात है ये.महाराष्ट्र पुलिस अपने ट्विटर हैंडल पर लोगों को जागरूक करने के लिए अक्सर हलके-फुलके अंदाज में हास्यबोध लिये संदेश साझा करती है. इस बार उसने इसरो की प्रशंसा में संदेश साझा किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola