बारामूला आतंकी हमला: बच्ची की हालत गंभीर, एनएसए डोभाल ने दिल्ली के एम्स लाने को कहा

श्रीनगर : उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों ने एक मकान पर हमला कर दिया, जिसमें ढाई साल की एक बच्ची सहित परिवार के चार सदस्य घायल हो गये. आतंकवादियों के हमले में घायल बच्ची उस्मा की हालत गंभीर बनी हुई है. एनएसए अजीत डोभाल ने अधिकारियों से उसे नई दिल्ली के एम्स लाने […]
श्रीनगर : उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों ने एक मकान प��� हमला कर दिया, जिसमें ढाई साल की एक बच्ची सहित परिवार के चार सदस्य घायल हो गये. आतंकवादियों के हमले में घायल बच्ची उस्मा की हालत गंभीर बनी हुई है. एनएसए अजीत डोभाल ने अधिकारियों से उसे नई दिल्ली के एम्स लाने के लिए कहा है.
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि अज्ञात आतंकवादी डांगेरपोरा गांव में शुक्रवार देर रात एक मकान में घुस गये और गोलीबारी करने लगे. घटना में एक बच्ची सहित चार लोग घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि हमलावर मौके से तुरन्त फरार हो गये. उनकी तलाश जारी है.
पुलिस के एक प्रवक्ता ने इसे कि आतंकवाद का एक बेरहम कृत्य’ बताते हुए कहा कि आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें एक बच्ची उस्मा जान सहित चार लोग घायल हो गये.
अधिकारियों ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बनी है. प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद है और आगे की जांच जारी है. अधिकारियों ने घटना में घायल हुए अन्य लोगों की पहचान मोहम्मद अशरफ डार, मोहम्मद रमजान डार और अर्शीद हुसैन के तौर पर की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










