शाह फैसल दिल्ली से वापस कश्मीर भेजे गये, पीएसए के तहत हिरासत में

श्रीनगर : पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल को बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे से वापस कश्मीर भेज दिया गया और यहां पहुंचने पर उन्हें जन सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि फैसल इस्तांबुल जाने वाले थे. उन्हें बुधवार को सुबह हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया. जम्मू कश्मीर […]
श्रीनगर : पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल को बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे से वापस कश्मीर भेज दिया गया और यहां पहुंचने पर उन्हें जन सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया.
अधिकारियों ने बताया कि फैसल इस्तांबुल जाने वाले थे. उन्हें बुधवार को सुबह हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया. जम्मू कश्मीर के पूर्व नौकरशाह फैसल ने अपने पद से इस्तीफा दे कर एक नयी राजनीतिक पार्टी गठित की है.
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए जाने के बाद श्रीनगर पहुंचने पर उन्हें जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत फिर से हिरासत में लिया गया.
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद फैसल ने कहा था कि कश्मीर में अप्रत्याशित बंद चल रहा है और उसकी 80 लाख की आबादी कैद कर ली गई है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. वह जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट पार्टी के अध्यक्ष हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




