ePaper

दागी नेताओं पर मोदी सख्‍त,तेजी से मुकदमों का निपटारा करने का निर्देश

Updated at : 25 Jul 2014 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
दागी नेताओं पर मोदी सख्‍त,तेजी से मुकदमों का निपटारा करने का निर्देश

नयी दिल्ली : नेताओं के खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों पर फैसले में होनेवाली देरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जतायी है. उन्होंने गुरुवार को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद से कहा कि वह ऐसा खाका तैयार करें, जिससे तय हो कि मुकदमों की सुनवाई और फैसले की प्रक्रिया में तेजी आये. समझा जाता है कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नेताओं के खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों पर फैसले में होनेवाली देरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जतायी है. उन्होंने गुरुवार को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद से कहा कि वह ऐसा खाका तैयार करें, जिससे तय हो कि मुकदमों की सुनवाई और फैसले की प्रक्रिया में तेजी आये.

समझा जाता है कि मोदी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह और प्रसाद से मिल कर काम करने को कहा. मोदी ने चुनावी भाषणों और साक्षात्कारों में इस पर जोर दिया था. कानून मंत्रालय इससे जुड़े खाके पर काम कर रही है. इसमें एक विकल्प यह है कि मार्च में सुप्रीम कोर्ट को दी गयी विधि आयोग की सिफारिशों पर अमल किया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola