आम आदमी पार्टी से इस्‍तीफा देंगी अल्‍का लांबा, निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव

Updated at : 04 Aug 2019 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी से इस्‍तीफा देंगी अल्‍का लांबा, निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) की नाराज विधायक अल्का लांबा ने रविवार कहा कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है और आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ेंगी. चांदनी चौक से विधायक लांबा कुछ समय से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रही हैं. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) की नाराज विधायक अल्का लांबा ने रविवार कहा कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है और आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ेंगी.

चांदनी चौक से विधायक लांबा कुछ समय से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रही हैं. विधायक ने बताया कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला जनसभा के जरिये क्षेत्र के लोगों की राय लेने के बाद किया.

लांबा ने बताया कि वह जल्द पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे देंगी, लेकिन विधायक के तौर पर कार्य करना जारी रखेंगी. लांबा ने कहा था कि कई मौकों पर पार्टी ने उनका अपमान किया. इस पर आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वह ध्यान आकर्षित करने के लिए यह कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola