ePaper

इसरो ने ‘चंद्रयान 2’ से ली गयी धरती की तस्वीरों का पहला सेट जारी किया

Updated at : 04 Aug 2019 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
इसरो ने ‘चंद्रयान 2’ से ली गयी धरती की तस्वीरों का पहला सेट जारी किया

नयी दिल्ली : अंतरिक्ष एजेंसी, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने रविवार को ‘चंद्रयान 2’ से ली गयी पृथ्वी की तस्वीरों का पहला सेट जारी किया. चंद्रयान 2 पर लगे एल-14 कैमरे से ली गयी ये तस्वीरें पृथ्वी को विभिन्न रूपों में दिखाती हैं. इसरो ने इन तस्वीरों के साथ एक ट्वीट में कहा, ‘चंद्रयान2 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अंतरिक्ष एजेंसी, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने रविवार को ‘चंद्रयान 2’ से ली गयी पृथ्वी की तस्वीरों का पहला सेट जारी किया. चंद्रयान 2 पर लगे एल-14 कैमरे से ली गयी ये तस्वीरें पृथ्वी को विभिन्न रूपों में दिखाती हैं. इसरो ने इन तस्वीरों के साथ एक ट्वीट में कहा, ‘चंद्रयान2 एल14 कैमरों से तीन अगस्त, 2019.’

चंद्रयान 2, चंद्रमा के अध्ययन के लिए भेजा गया देश का दूसरा मिशन है. इसे पिछले पखवाड़े ही अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था. इसके प्रक्षेपण के कुछ ही समय में ऐसी कई तस्वीरें प्रकाश में आयीं थीं, जिसमें दावा किया गया था कि वे तस्वीरें चंद्रयान से ली गयी हैं, पर इसरो ने स्पष्ट किया था कि वे तस्वीरें चंद्रयान 2 से नहीं ली गयी.

भारत के इस दूसरे चंद्र मिशन को गत 22 जुलाई को अभी तक अनुसंधानकर्ताओं से दूर ही रहे चांद के दक्षिणी ध्रुव की ओर रवाना किया गया है. इसरो ने 11 साल पहले ‘चंद्रयान 1’ को रवाना किया था. इसका कार्यकाल 312 दिन का था और यह 29 अगस्त, 2019 तक कार्यरत रहा था. चंद्रयान 2 में ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर लगाये गये हैं और इसके सितंबर के पहले सप्ताह में चांद पर उतरने की उम्मीद है.

वैज्ञानिक इसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मद्धिम ढंग से उतारेगा. इस इलाके में अब तक कोई देश पहुंच नहीं सका है. चीन, रूस और अमेरिका के बाद भारत ऐसा चौथा देश होगा, जो चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के जरिये रोवर को उतारेगा. अपनी शुरुआत के बाद से इसरो का सबसे जटिल और प्रतिष्ठित मिशन चंद्रयान 2 को माना जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola