अयोध्या भूमि विवाद : मध्यस्थता पैनल ने सौंपी अंतिम रिपोर्ट, सुनवाई आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Aug 2019 6:38 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : अयोध्या भूमि विवाद को बातचीत से सुलझाने के लिए गठित मध्यस्थता पैनल ने गुरुवार को सील बंद लिफाफे में अपनी अंतिम रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी. इस रिपोर्ट पर शुक्रवार को सीजेआइ रंजन गोगोई की बेंच सुनवाई करेगी. इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए 11 जुलाई […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : अयोध्या भूमि विवाद को बातचीत से सुलझाने के लिए गठित मध्यस्थता पैनल ने गुरुवार को सील बंद लिफाफे में अपनी अंतिम रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी. इस रिपोर्ट पर शुक्रवार को सीजेआइ रंजन गोगोई की बेंच सुनवाई करेगी. इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए 11 जुलाई को मध्यस्थता पैनल से यह रिपोर्ट मांगी थी.
याचिकाकर्ता ने कहा था कि मध्यस्थता पैनल से कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिल रहा है. इसलिए कोर्ट को जल्द फैसले के लिए रोज सुनवाई पर विचार करना चाहिए. निर्मोही अखाड़ा ने भी याचिकाकर्ता का समर्थन करते हुए कहा था कि मध्यस्थता प्रकिया सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रही है. इस पर कोर्ट ने कहा था कि स्टेटस रिपोर्ट देख कर तय करेंगे कि अयोध्या मामले की सुनवाई रोजाना की जाये या नहीं.
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा
10% सवर्ण आरक्षण के लिए हट सकती है 50 प्रतिशत की सीलिंग
केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि 10% सवर्ण आरक्षण के लिए संविधान में 50% की सीलिंग हटायी जायेगी. असाधारण परिस्थितियों में अपवाद के रुप में संविधान में संधोधन का प्रस्ताव है. केंद्र की ओर से अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान करने संबंधी संविधान (103वां संशोधन) कानून को न्यायोचित ठहराते हुए कहा कि किसी को भी यह कहने का अवसर नहीं मिलना चाहिए कि उनके उत्थान के लिए मदद का कोई हाथ आगे नहीं आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




